एडीएम सीओ ओर कोतवाल के साथ पलिस बल के जवानों ने नगर दौरा किया

नहटौर। जुमे की नमाज को लेकर नहटौर नगर में प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। उप जिला अधिकारी धीरेंद्र सिंह ओर पुलिस उपाधीक्षक महावीर सिंह रजावत ने नगर में फ्लैग मार्च निकाला। जुमे की नमाज शान्तिपूर्वक सम्पन्न हुई। नमाज में मुल्क में अमनो अमान की दुआ कराई गई। प्राप्त समाचार के अनुसार नागरिकता संशोधन कानून को लेकर दिल्ली में चल रहे बवाल एवं विगत 20 दिसंबर को नहटौर नगर में हुई हिंसा को लेकर प्रशासन काफी सतर्क है। जिसके चलते जुमे की नमाज को लेकर उप जिलाधिकारी धामपुर धीरेंद्र सिंह एवं पुलिस उपाधीक्षक महावीर सिंह रजावत, कोतवाल सत्यप्रकाश सिंह ने पुलिस बल के साथ नगर में फ्लैग मार्च निकाला। उन्होंने नगर की स्थिति का जायजा लिया। फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने अतिक्रमण कर रहे व्यापारियों को भी जमकर फटकार लगाई। उन्होंने पुलिस और पालिका प्रशासन को अतिक्रमण करने वाले व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए। नहटौर में जुमे की नमाज पूरी तरह अमनो अमान के साथ अदा की गई। नमाज के बाद मुल्क में अमनो अमान की दुआ कराई गई। जामा मस्जिद के पेश इमाम मुफ्ती तलहा ने लोगों से पूरी तरह अमनो अमान कायम करने की अपील की।